
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके प्रभाव से देश के पूर्वी और मध्य राज्यों में अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों और प्रभावित राज्यों के लिए भारी वर्षा तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
राज्यवार बारिश का पूर्वानुमान
छत्तीसगढ़ : 1 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है। 2 और 3 सितंबर को भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी।

बिहार व झारखंड : 1 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को भी छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश : 1 से 4 सितंबर के दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि 5 से 7 सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
पश्चिम मध्य प्रदेश : 1-2 सितंबर को भारी बारिश तथा 3 से 5 सितंबर के बीच अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश (पूर्वी) : 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके बाद 2 से 6 सितंबर तक भारी बारिश जारी रह सकती है।
ओडिशा व गांगेय पश्चिम बंगाल : 1 सितंबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है। ओडिशा में 2 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है।
हवा की गति, समुद्र की स्थिति
तेज हवाएं : ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तथा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी व मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
समुद्र की स्थिति : अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र बेहद उग्र रहेगा।
मछुआरों को चेतावनी : मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 24 घंटो तक उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटों के आसपास समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

