कई राज्यों में हीटवेव, यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। अगले कुछ दिनों में भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी (हीटवेव) का असर रहेगा, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

हीटवेव का असर

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में 26-27 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है। बिहार के कई इलाकों में गर्म रात की स्थिति भी बनी रहेगी।

भारी बारिश का अलर्ट

सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

असम और मेघालय में 26 अप्रैल को तेज आंधी (70 किमी/घंटा तक) चल सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

पूर्वी भारत में अलर्ट

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश। 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं।

बिहार और झारखंड में 26-27 अप्रैल को आंधी (थंडरस्क्वॉल) की चेतावनी। झारखंड में 26-27 अप्रैल को ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी आशंका।

उत्तर-पश्चिम भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 26-28 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी

हिमाचल और उत्तराखंड में भी 28-30 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाएं

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी और राजस्थान में 27-30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश

मध्य और दक्षिण भारत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 26-29 अप्रैल के बीच बारिश और गरज-चमक।

दक्षिण भारत में

तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी 26-29 अप्रैल के बीच बारिश और बिजली गिरने की संभावना व ओलावृष्टि का अलर्ट।

तापमान में बदलाव

27 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान 2-4°C तक गिर सकता है। पूर्वोत्तर भारत में 3-6°C तक तापमान में गिरावट और महाराष्ट्र और गुजरात में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230