जीनस इनोवेशन ने पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने रांची में आयोजित डिस्ट्रीब्यूटर सम्मेलन के दौरान अपना नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर पेश किया। सम्मेलन में पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर और चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। सम्मेलन में कंपनी ने मैक्सीलायन लिथियम-आयन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी पेश किया।

इस दौरान, कंपनी ने अपने नए सोलर और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस की जानकारी दी। बताया कि वह अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को नई तकनीक, जरूरी ट्रेनिंग और कारोबार बढ़ाने के बेहतर मौके देने पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी का कहना है कि नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर सोलर, बैटरी और ग्रिड बिजली को एक साथ बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेगा। इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग न के बराबर हो सकता है।

जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश तोदी ने कहा कि कंपनी की विकास यात्रा में डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में, यह नया इन्वर्टर ग्राहकों को स्मार्ट, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा समाधान देगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *