दुमका। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सारठ प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ-बीएलए 2 चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। मतदान केंद्र संख्या-53 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हराबांधी, मतदान केंद्र संख्या-51 एवं 52 बुनियादी विद्यालय सबैजोर में भी बैठक हुई।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सारठ विधानसभा प्रभारी धनंजय सिंह ने भाग लेकर एसआईआर को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी बीएलओ संगीता राय, नीरज कुमारी एवं चित्रा सेन से ली। गणना प्रपत्र के वितरण, डिजिटाइजेशन की जानकारी प्राप्त की। मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित मतदाताओं के बारे में जानकारी दी गई।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा कि मैंने बहुत सारे मतदान केन्द्रों पर बीएलओ से बात की। कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी मतदाताओं को भी इस कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

