यूपी पुलिस के चार कर्मी राजस्‍थान में गिरफ्तार, इसके एवज में मांग रहे थे 2.8 लाख की घूस

अन्य राज्य देश
Spread the love

जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के चार कर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति से 2.8 लाख रुपये की घूस ले रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी में एक सब-इंस्पेक्टर (यशवंत सिंह) और तीन कांस्टेबल (पवन त्रिपाठी, सोहनलाल और गौरव चाराग) शामिल हैं। शुरुआत में 4 लाख रुपये मांगे गए थे। बातचीत के बाद 2.8 लाख रुपये तय किया गया था। एसीबी की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन और ट्रैप लगाकर इन्हें गिरफ्तार किया।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी ने एजेंसी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई का नाम वर्ष, 2024 में अयोध्या में दर्ज एक एफआईआर (FIR) में बतौर आरोपी जोड़ा गया है। प्रार्थी का आरोप था कि यूपी पुलिस के अधिकारी इस मामले से उसके भाई का नाम हटाने के एवज में भारी रकम की मांग कर रहे हैं।

एसीबी ने सोमवार को इस शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान यह बात साबित हो गई कि यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल प्रार्थी के भाई से 4 लाख रुपये की मांग कर रहा है। बाद में यह सौदा 2.8 लाख रुपये में तय हुआ। इसके आधार पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

मंगलवार को यूपी पुलिस के ये चारों कर्मी सीकर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत वहां दबिश दी और उन्हें दबोच लिया।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच के लिए आगे की तफ्तीश जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *