- उपायुक्त ने मझिआंव प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को मझिआंव प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति, संचालित योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था और आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। वहीं एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसे लेकर योजना के प्रखंड समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक को दिया।
उपायुक्त ने कल्याण विभाग से प्राप्त साइकिलों का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि पात्र लाभुकों को इसका समय पर लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसे उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोविन्द सेठ को दिया।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने मरीजों से उपचार, दवा, जांच एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल में भर्ती कामेश्वर परहिया से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीज के इलाज एवं स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए उचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

