- छात्र-छात्राओं ने अपने रंगारंग नृत्य, संगीत से बांधा समां, खूब बटोरी वाहवाही
आदित्यपुर। आदित्यपुर, भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल का 8वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एस डी प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों और शिक्षकों के द्वारा रंगारंग नृत्य, संगीत आदि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों की नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही। छोटे बच्चों द्वारा पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों संबंधी नृत्य, बिहार का छठ महापर्व का नृत्य, महाराष्ट्र की लोक कला पर आधारित नृत्य और योग नृत्य आदि लोगों को आकर्षित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने, संचालन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी मेहता ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मुनमुन ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान, भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या प्रधान, पार्षद श्रीमती मंजू देवी, एम एम सिंह, जवाहर लाल सिंह डाक्टर लक्ष्मण ठाकुर आदि मौजूद रहे। समारोह को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

