झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने मारी बाजी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

13-8 से मिली जीत

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने बाजी मार ली। मतगणना के बाद 21 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव में टीम तुलसी पटेल के 21 प्रत्याशियों में से 13 ने जीत हासिल की है। दूसरी टीम को 8 प्रत्याशी ही जीते। वहीं, तीसरी टीम पी-21 का एक भी सदस्य नहीं जीत सका।

इस वर्ष कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम घोषणा चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर एवं पवन शर्मा ने की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद तुलसी पटेल के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। अधिकारिक घोषणा जल्द होगी। चुनाव में कुल नौ महिलाएं खड़ी थी। इनमें छह महिलाओं ने जीत दर्ज की। मनीष जैन पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की।

मुकेश अग्रवाल को सर्वाधिक वोट

मुकेश अग्रलवाल को सबसे अधिक 1827 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे डॉ अभिषेक रामाधीन को 1742 मिले। तीसरे स्थान पर प्रवीण लोहिया को 1725, चौथे स्थान पर तुलसी पटेल को 1622 और पांचवे स्थान पर विनीता सिंहघानिया को 1597 वोट मिले।

प्रत्याशी और मिले वोट

मुकेश अग्रवाल 1827
डॉ अभिषेक रामाधीन 1742
प्रवीण लोहिया 1725
तुलसी पटेल 1622
विनीता सिंघानिया 1597

ज्योति कुमार 1535
राम बांगड 1506
मनीष जैन 1497
नवजोत अलंग 1496
निधि झुनझुनवाला 1450

आस्था किरण 1441
अमित अग्रवाल 1424
राहुल साबू 1418
रोहित पोद्दार 1384
अनिल अग्रवाल 1360

अमित शर्मा 1348
रोहित अग्रवाल 1347
अमित किशोर अग्रवाल 1344
विकास विजयवर्गीय 1305
मोनिका गोयनका 1300
पूजा ढाढा 1288

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *