दीदी कैफे में मिला डुप्‍लीकेट पानी और एक्‍सपायर्ड सत्तू, लाईसेंस भी नहीं

झारखंड
Spread the love

  • समाहरणालय में चल रही कैंटीन का खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। नया समाहरणालय स्थित जेएसएलपीएस अंतर्गत पलाश आजीविका दीदी कैफ़े का संचालन किया जा रहा है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री ने इसका औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम मे पाया गया कि संबंधित कैंटीन बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही, कैंटीन के किचेन एवं स्टोर रूम में साफ-सफाई की कमी पाई गई। जालान कंपनी का एक्सपायर्ड सत्तू का उपयोग किया जा रहा था, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जांच के क्रम में ही बिसलेरी ब्रांड का डुप्लीकेट पानी की बोतल अधिक मात्रा में पाया गया, जिसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। कैंटीन संचालक द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया।

फलस्वरूप संबंधित को लाइसेंस प्राप्त करने एवं खाद्य सुरक्षा के अन्य मानकों को पालन करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सात में सभी मानकों का पालन करते हुए खाद्य सुरक्षा कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

इस निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा विभाग से विवेक तिवारी एवं संतोष कुमार उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230