महिलाओं व किशोरियों के लिए डालमिया भारत फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

झारखंड
Spread the love

बोकारो। डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने बोकारो की मराफारी पंचायत में महिलाओं और किशोरियों के लिए स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के क्षेत्रों की 100 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने हिस्सा लिया। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाओं की सुविधा दी गई।

शिविर में चिकित्सा परामर्श का नेतृत्व 35 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा देव ने किया। उन्होंने अपनी दो सदस्यीय टीम के साथ स्वेच्छा से इस शिविर में अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम में लाइन-II के प्रोजेक्ट हेड महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मराफारी पंचायत की मुखिया श्रीमती बसुकी देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती कल्याणी देवी, मराफारी पंचायत के वार्ड सदस्य और लेडीज़ क्लब की सचिव भी मौजूद रहे।

इस पहल पर बोकारो डीसीबीएल के यूनिट हेड सुनील कुमार भुसारी ने कहा  कि डालमिया भारत में हमारा मानना है कि स्वस्थ समाज बनाने की शुरुआत लोगों के बेहतर स्वास्थ्य से होती है। महिलाओं का अच्छा स्वास्थ्य मजबूत परिवार, बेहतर समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। हम महिलाओं और किशोरियों को अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *