Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 2 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी। प्रिय रोमांटिक मूड में होगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। विवाद नहीं करें।

वृष

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो ख़र्च और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव नहीं करें।

मिथुन

आस-पास के लोगों का सहयोग सुखद अनुभूति देगा। सफलता का मंत्र यह है कि धैर्य रखें। पूर्ण विवेक से योजना को अंजाम दें। जीवनसाथी के साथ प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

कर्क

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना सेहत को भी बेहतर करेगा। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार मिल जाएंगे। अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएं।

सिंह

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। यात्रा संभव है।

कन्या

अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा।

तुला

दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च नहीं करें। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। दिन जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

वृश्चिक

योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने एवं मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। विवाद नहीं करें।

धनु

रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए सराहना और पुरस्कार मिलेंगे।

मकर

सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी का सबब बन सकती हैं। अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। घर में बदलाव करने से पहले बड़ों की राय लें।

कुंभ

पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहों से दूर रहें।

मीन

अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *