- जनसुनवाई के माध्यम से सुनी गई आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें अबुआ आवास योजना और मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत भी पहुंची।
राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त ने बारी-बारी सुनी। यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
चिनिया प्रखंड के विलैतीखैर निवासी उमेश परहिया ने बताया कि वर्तमान में चल रहे एआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम छतैलिया से 195 मतदाताओं एवं राजबांस गांव से 130 मतदाताओं को बिना कारण बताए उनके अपनी पंचायत एवं गांव से अलग किसी दूसरी पंचायत और गांव में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी को सम्बद्ध मतदान केंद्रों वापस जोड़ने का अनुरोध किया है।
डंडई प्रखंड के सोनेहारा निवासी नंददेव विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत सोनेहारा में अबुआ आवास योजना और मनरेगा के तहत घोर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव एवं बिचौलियों की मिलीभगत से उपरोक्त योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गई है। अबुआ आवास योजना के अंतर्गत योग्य पात्र को छोड़कर आर्थिक रूप से संपन्न एवं पक्के मकान वाले व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित किया गया है।
वहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत फर्जी जॉब कार्ड एवं मास्टर रोल बनाकर सरकारी धन की उगाई की गई है। वास्तविक मजदूरों को कम न देकर जेसीबी से कूप निर्माण, डोभा निर्माण व बागवानी जैसे कार्य कराए गए हैं। जिस स्थल का जियो टैग कराया गया है वहां योजनायें नहीं है। अतः उन्होंने मामले की जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
नगर ऊंटारी प्रखंड के कोलझीकी निवासी रमेश कुमार प्रजापति ने साइबर फ्रॉड के तहत राशि निकासी होने के संबंध में शिकायत की है। मंझिआंव प्रखंड के खरसोता निवासी प्रयाग राम ने उनके कृषि के भूमि बह जाने की बात कही। सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजे की मांग की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

