कोल इंडिया के जीएम राजर्षि धर होंगे BCCL के नए निदेशक (एचआर)

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। कोल इंडिया के जीएम राजर्षि धर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (एचआर) होंगे। इस पद के चयन के लिए पीएसईबी ने 13 अगस्‍त को इंटरव्‍यू किया था। इसके बाद इनके नाम की सिफारिश की है।

श्री धर वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विभागाध्यक्ष (PRB) के पद पर कार्यरत हैं। इंटरव्‍यू में 10 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया था। इसमें कोल इंडिया और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

इंटरव्‍यू में रथीन मित्रा (महाप्रबंधक, समन्वय, कोल इंडिया लिमिटेड) राजेश वी नायर (महाप्रबंधक (एचआर)/विभागाध्यक्ष-नीति, राजभाषा व अपील, कोल इंडिया लिमिटेड),  शुभांकर परिड़ा (महाप्रबंधक (एचआर), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड), अजय बेहेरा (महाप्रबंधक (एचआर), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड), राजर्षि धर (महाप्रबंधक (एचआर)/विभागाध्यक्ष (PRB), कोल इंडिया लिमिटेड) शाम‍िल हुए।

इसके अत‍िर‍िक्‍त शुकदेव सेठ (महाप्रबंधक (एचआर/सुरक्षा), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड), श्रीमती सुमन रस्तोगी (महाप्रबंधक (एचआर), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड),  समीर बर्ला (महाप्रबंधक (एचआर), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड), अनुपम बोराह (महाप्रबंधक (एचआर, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड), राजेंद्र कुमार अग्रवाल (अपर सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) भी शामिल हुए।

पीईएसबी की सिफारिश के बाद अब यह प्रस्ताव कोयला मंत्रालय और कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ACC की स्वीकृति एवं औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *