

- गढ़वा में पाल महासभा ने मनायी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा जिला पाल महासभा के तत्वावधान में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय नगर भवन के समीप राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम से पूर्व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर परिसर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे पाल समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान ‘राजमाता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
मौके पर प्रमुख समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सनातन संस्कृति की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर और गया स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर सहित देशभर के सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

इसके अलावा कई मंदिरों का निर्माण, धर्मशालाओं की स्थापना और गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजनालय की व्यवस्था करायी। गुलाम भारत में एक महिला का समाज और धर्म के प्रति ऐसा समर्पण अद्वितीय उदाहरण है।
पाल महासंघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का पूरा जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गड़रिया पाल वंश में जन्मी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज की धरोहर हैं। उनके जीवन और कार्यों पर पाल समाज को गर्व है।
कार्यक्रम में जोबरईया, सहिजना, नवादा, तिलदाग, परिहारा, बरवाही, नगदरवा सहित विभिन्न गांवों से पाल समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासंघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार पाल, दिलीप पाल, योगेंद्र पाल, सत्येंद्र पाल, उदय पाल और अजय पाल की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर पाल महासंघ के संरक्षक बुधन पाल, रामदास पाल, विश्वनाथ पाल, नागेंद्र पाल, शिवपूजन पाल, मंजय पाल, मनीष पाल, रामदेव पाल, विजय पाल, सुनीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



