चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग का आयोजन 17 अप्रैल से

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग 17 से 19 अप्रैल तक दीपाटोली स्थित रांची जिमखाना क्लब ग्राउंड में दिवा-रात्रि प्रारूप में टेनिस बॉल से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 टीमें और महिला वर्ग की 5 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स टीम मालिक एवं खिलाड़ी के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, लीग के कन्वेनर सीए मनीष जैन, लीग डायरेक्टर सीए आशीष राणासरिया, महिला लीग की कन्वेनर सीए मनीषा बियानी एवं सीए नेहा पपनेजा ने रांची क्‍लब में 15 अप्रैल को मीडिया को यह जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रमुख टीमों में गरुड़ा (सीए आर. के. कौशल एवं सीए बिनोद बांका), रांची इंडियंस (सीए राजीव रंजन मित्तल एवं सीए संजय अग्रवाल), रांची वारियर्स (सीए जे. पी. शर्मा), वेल्थ मैटर्स (सीए रणजीत गारोडिया), रांची धुरंधर (सीए संदीप जालान एवं सीए तिरु आशीष जालान), रांची टायफून चैलेंजर्स (सीए अरुण जाजोदिया एवं मनीष अग्रवाल) और रांची सुपर स्ट्राइकर्स (सीए राहुल चौधरी) शामिल हैं।

महिला वर्ग में सुविधा सुपरनोवा (सीए रिंकू खेमका एवं सीए मनीषा बियानी), रांची वारियर्स (सीए नीतू जेजानी), रांची टोर्नेडोज़ (सीए भुवनेश कुमार ठाकुर), वेल्थ मैटर्स (सीए रणजीत गारोडिया और सीए रिचा अरोड़ा) एवं रांची इंडियंस (सीए राजीव रंजन मित्तल एवं सीए संजय अग्रवाल) की टीमें भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेंदर भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश ठाकुर, सीए निशांत मोदी, लीग के सह-कन्वेनर सीए श्रीकांत शर्मा, सीए हेमंत माहेश्वरी, सीए विकास जैन एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्य सीए निशा अग्रवाल, सीए आयुषी अग्रवाल एवं सीए रोहित रॉय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230