गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती कुसुमलता थीं। मुख्य अतिथि एवं संबंधित निर्णायक मंडल ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत गीत, नृत्य, थिएटर, साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लाइट वोकल एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में ध्रुव कुमार दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्विज, एलोक्यूशन, वाद-विवाद (डिबेट) एवं एक्सटेम्पोर स्पीच प्रतियोगिताओं में क्रमशः अशोक टोप्पो एवं सोनू कुमार, आयुषी कुमारी, हर्ष त्रिवेदी एवं अमन हासदा प्रथम विजेता रहे। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में क्रमशः कुमारी प्रियंका, रितिका विल्होर, सृष्टि कुमारी, श्यामली कुमारी एवं सृष्टि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मोनो एक्ट प्रतियोगिता के विजेता पंकज कुमार रहे। इसके अतिरिक्त सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान, वन एक्ट प्ले एवं माइम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुमलता ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

