Jharkhand Weather Alert : इन जिलों में कुछ घंटो में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : रांची। अगले 1 से 3 घंटे में झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सावधान […]

Continue Reading

भारतीय सभ्यता पर लिखीं चार किताबों का लोकार्पण

रांची। भारत उत्सव का देश है। यहां की परंपरा और मूल्यों को बचाकर ही भारतीय सभ्यता को बचाया जा सकेगा। उक्त बातें वरिष्‍ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहीं। वे 9 मई को प्रभात प्रकाशन सभागार में आयोजित भारतीय सभ्यता पर लिखीं चार किताबों के लोकापर्ण समारोह में बोल रहे थे। श्री दत्‍त ने कहा कि […]

Continue Reading

सरला बिरला विश्वविद्यालय में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसका विषय “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन […]

Continue Reading

नियम विरुद्ध शुल्क बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों को इसी सत्र में फी एडजस्ट करने के निर्देश

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रांची जिले के विभिन्न प्राइवेट स्‍कूलों के साथ शुल्क निर्धारण एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत नामांकन को लेकर बैठक हुई। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुई बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं […]

Continue Reading

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

विश्‍वजीत कुमार रंजन गढ़वा। डालसा, गढ़वा ने व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजि‍त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष, डालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा […]

Continue Reading

जॉइंट इनफोर्समेंट टीम ने 94 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की, 33 में मिली गड़बड़ी

विश्वजीत कुमार रंजन गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम ने 9 मई को सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 94 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में 33 प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण […]

Continue Reading

Ranchi: साप्ताहिक बाजार से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

रांची। राजधानी रांची फिर शर्मसार हुई है। जिले के बेड़ो में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना बेड़ो थाना क्षेत्र की 7 मई की है। पीड़िता की मौसी ने 8 मई को […]

Continue Reading

मातृ दिवस पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हुई रचनात्मक गतिविधियां

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से मदर्स […]

Continue Reading

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राइजिंग चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने ‘राइजिंग चैंपियंस ट्रॉफी-प्रथम ओपीएस इंटर-स्कूल शिक्षक बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया। इसमें रांची के विभिन्न विद्यालयों से 76 शिक्षकों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल, साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल, बिशप वेस्टकॉट, जेवीएम श्यामली, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीजीएसपीएस, डीएवी गांधीनगर, […]

Continue Reading

मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नागफेनी नदी का क‍िया शैक्षणिक भ्रमण

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों ने दक्षिणी कोयल (नागफेनी) नदी का 9 मई को शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण “पर्यावरण अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन” और “लिम्नोलॉजी” पाठ्यक्रम के प्रायोगिक भाग के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय क्षेत्र में उपस्थित प्राकृतिक संपदाओं, बहते एवं स्थिर जल निकायों […]

Continue Reading