विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव स्थित सुरंगही बांध के समीप मंगलवार को पुलिस ने जुआ के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 10 से 12 लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस ने जुआ स्थल से 10 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये हैं।
पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ठरका गांव के सुरंगही बांध के पास प्रदीप डोम और उसके अन्य साथी बाहर से लोगों को बुलाकर धोखाधड़ी के जरिये अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर जुआ खेलवा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय यशोधरा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने नगर उंटारी थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से बताए गये स्थान पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गयी। कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और वाहनों की बरामदगी से पुलिस ने जुआ के बड़े स्तर पर संचालित होने की बात सामने आने की जानकारी दी है।
ये सामान हुए बरामद
पुलिस ने जुआ स्थल से 10 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल, चार चारपहिया वाहन, सात एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा एक काले रंग का बैग, एक दरी और 155 ताश के पत्ते भी जब्त किये गये। बरामद चारपहिया वाहनों में बोलेरो, दो इटिंगा और एक टाटा नेक्सॉन शामिल हैं।
एमपी व यूपी के हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सुंदर साह (45), प्रदीप कुमार विश्वकर्मा (36), बाबुजी शाह (27) और पुष्पेंद्र वैश्य (37) शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के समभेर खां (53), उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के दिलीप कुमार (36) और रामनरेश (44) और सोनभद्र जिले के अखिलेश उपाध्याय (45) को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में नगर उंटारी थाना कांड में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
छापेपारी दल में ये शामिल
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय यशोधरा, उपेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर उंटारी, पुलिस अवर निरीक्षक चेतन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत शुक्ला समेत क्यूआरटी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

