- किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि को बढ़ावा देना जरूरी है : डॉ. मयंक मुरारी
रांची। उषा मार्टिन फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत कृषि एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात गांव के 16 किसानों के बीच पौधों का वितरण किया गया। उलातु, बेरवाड़ी, महिलोंग, सिलवे, टाटी पूर्वी, हेसलजारा एवं अंगड़ा गांव के 16 किसानों के बीच 15,000 पौधों का वितरण किया गया।
उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव डॉ. मयंक मुरारी ने कहा, ‘किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका को मजबूत करने के लिए कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। पौधों का वितरण किसानों को स्थायी आय के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।’
इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि गतिविधियों से जोड़ना, उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी एवं अतिरिक्त आय के अवसर विकसित करना है।
पौधे प्राप्त करने वाले किसानों में मनोज कच्छप, ईश्वर महतो, एमिल बालमुचु, अघनु महतो, प्रमिला देवी, अनीता देवी, राधिका देवी, संगीता देवी, फुलमनी देवी, अंजनी देवी, रूबी देवी, मंजू देवी, राजू उरांव एवं जीरा देवी शामिल हैं।
उषा मार्टिन फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका को सशक्त बनाने तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

