सीएमपीडीआई और जेजीएमटीआरटीसी के बीच एमओए

रांची। सीएमपीडीआई ने झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजीएमटीआरटीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (एचआर/सीएसआर) संजय कडम्बार और जेजीएमटीआरटीसी के प्राधानाचार्य महेश कुमार गुप्ता ने औपचारिक रूप से इस एमओए पर हस्ताक्षर किए। झारखंड के वंचित बेरोजगार और अर्द्धरोजगार वाले युवाओं के लिए […]

Continue Reading

पिठोरिया में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

पिठोरिया। अहीर समाज पिठोरिया के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के छठे दिन भगवान कृष्ण की छठी बुधवार को धूमधाम से मनाई। साथ ही बाल गोपाल के द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कांके विधानसभा विधायक सुरेश बैठा, मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप […]

Continue Reading

जीवन में कुछ करना है तो अपना अंदाज बदलना होगा : डॉ. प्रकाश सहाय

रांची। उषा मार्टिन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को एसपीडी कॉन्फ्रेंस हॉल में “शिक्षक संवाद एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा” रहा। समारोह में सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, एकल विद्यालयों के आचार्य, जनप्रतिनिधि एवं उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा […]

Continue Reading

गोस्‍सनर कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

रांची। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर रिनपास के डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी के सहयोग से गोस्‍सन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को किया। कार्यक्रम में रिनपास के विशेषज्ञ आयशा आरिफ, पारोमिता रे, राहुल शर्मा, राजा राम पी. उपस्थित रहे। विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक […]

Continue Reading

रिम्स के मनोचिकित्सा विभाग में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई जागरुकता वार्ता

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चिकित्सा इंटर्न, मरीजों और परिजनों के लिए एक जागरुकता वार्ता आयोजित की। इसका उद्देश्य आत्महत्या के जोखिम की पहचान और खुली बातचीत को बढ़ावा देना था। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस प्रतिवर्ष 10 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ (IASP) और विश्व स्वास्थ्य […]

Continue Reading

छापेमारी में भ्रामक लेबल वाले एनर्जी ड्रिंक से लेकर फफूंद लगे रसगुल्ले मिले

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले उत्पादों के खिलाफ लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, गोदामों, थोक प्रतिष्ठानों एवं वितरकों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान भ्रामक लेबल वाले […]

Continue Reading

400 से अधिक पुलिसकर्मी और हवलदारों का तबादला, यहां देखें सूची

रांची। रांची जिलाबल के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला कर दिया गया है। इसका आदेश रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने जारी कर दिया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है। सभी को आदेश दिया गया है कि अविलंब नव पदस्‍थापन पर योगदान दें। योगदान के बाद अनुपालन प्रतिवेदन […]

Continue Reading

सूक्ष्म और लघु उद्यम ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं : सिंह

रांची। सीएमपीडीआई और एमएसएमई डेवलपमेंट ऑफिस के संयुक्त तत्वावधान में सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में दो-दिवसीय ‘वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम-सह-प्रोडक्ट एग्जीबिशन-2026’ का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के साथ सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने कहा […]

Continue Reading

झारखंड के सभी प्रखंडों में 19 सितंबर को JMM देगा धरना

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने राज्यव्यापी आंदोलन की नई तारीख का एलान कर दिया है। पार्टी के निर्देशानुसार, 19 सितंबर, 2026 को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। JMM के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के अनुसार यह धरना मुख्य रूप से दो प्रमुख विषयों के […]

Continue Reading

जामा मस्जिद-मजार परिसर में युवक की संदिग्ध हरकत

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। शहर के दरगाह रोड स्थित जामा मस्जिद एवं हजरत बाबा दुखन शाह (रह.) के मजार शरीफ परिसर में एक युवक की संदिग्ध गतिविधि से लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने परिसर में तोड़फोड़ करने के साथ वहां रखी चादरों को इधर-उधर किया! पवित्र कुरआन शरीफ के […]

Continue Reading