मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पैसा मांगने वाली बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के कार्य में लापरवाही एवं पैसा मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करते हुए मतदान केन्द्र संख्या-383 की बीएलओ-सह-आंगनबाड़ी सेविका जबीला खातून को चयनमुक्त करने का निर्देश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केन्द्र संख्या-383 पर गणना प्रपत्रों के संग्रहण, वितरण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्य के दौरान पैसा मांगने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका से कराई गई।

जांच प्रतिवेदन में संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े कार्यों के निष्पादन के दौरान पैसा मांगने की शिकायत सही पाई गई। जांच के क्रम में वायरल वीडियो की भी पुष्टि हुई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की। उक्त अनुशंसा एवं जांच प्रतिवेदन के आलोक में उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी सेविका (आंगनबाड़ी केन्द्र, गोरेयाबांध, खपरो) जबीला खातून को चयनमुक्त करना सुनिश्चित करें।

साथ ही, निर्वाचन कार्य के सुचारु संचालन एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कन्हाई प्रसाद (सहायक अध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खपरो, प्रखंड-रंका) को मतदान केन्द्र संख्या-383 का नया बीएलओ नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : वर्ष 2029 के चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, मिले ये संकेत

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्वाचन कार्य में संलिप्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्धारित मानकों एवं आचार-संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *