सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समर्थन और विपक्ष के विरोध के खिलाफ सोमवार को भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रांची में पदयात्रा निकाली गई। पिठोरिया मंडल प्रभारी वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अभियान में भाग लेकर एसआईआर के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पदयात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर कचहरी होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय तक पहुंची।
इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध करने का आरोप लगाया।
नेताओं ने एसआईआर को मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यक प्रक्रिया बताते हुए इसके समर्थन में अपनी बात रखी। साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के निमित्त भाजपा पिठोरिया मंडल से कार्यक्रम के प्रभारी स्वामी देवेंद्र प्रकाश के साथ मंडल अध्यक्ष विकास कुमार मुंडा, अनिल कुमार केसरी, श्रवण गोप, चेतन प्रसाद ठाकुर, अभिषेक कुमार, सुखदेव साहू, दीपक दास, रविंद्र प्रसाद, मोतीराम महतो, रंजन सहदेव, मनोज राम, जीतनाथ बेतिया, अविनाश चौबे, उदय महतो, जुबला कश्यप, रतन राम शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त अमृत महतो, बबलू मिश्रा, रानी लिंडा, मीना कुमारी, सुरेश मुंडा, इंद्रजीत कुमार, अर्जुन महतो, इंद्रजीत मिश्रा, संदीप उरांव, विकास मुंडा, रुक्मिणी देवी, रतन गोप, आकाश मुंडा, अजय बैठा, पंकज मुंडा, विक्की मुंडा, शिवचरण लोहार, पूरन गोप, अशोक,सम्राट राम, नरेश प्रसाद, अरविंद महतो,रंजीत महतो, विनोद महतो, लक्ष्मण महतो, लक्ष्मीनाथ पांडे, भुवनेश्वर महतो, पवन महतो, नरेश महतो एवं भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

