बोकारो। टीबी के इलाज के दौरान दवाओं के साथ-साथ सही पोषण मिलने से मरीजों के जल्द स्वस्थ होने में काफी मदद मिलती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने अपनी बोकारो यूनिट के माध्यम से 75 टीबी मरीजों को पोषण सहायता देने की पहल की है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की ‘नि-क्षय मित्र’ पहल के तहत यह कार्यक्रम बोकारो के गोरावाली नॉर्थ पंचायत भवन में आयोजित किया गया।
बोकारो जिला टीबी कार्यालय के सहयोग से चुने गए सभी 75 मरीजों को लगातार छह महीने तक हर महीने पोषण किट दी जाएगी। इस किट में 3 किलो दाल, 1.5 किलो चना, 1 किलो मूंगफली, 1 किलो गुड़ और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल है।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. फ्लोरेंस होरो, बोकारो सीमेंट लिमिटेड (डीसीबीएल) के यूनिट हेड सुनील कुमार के. भुसारी, प्लांट ओएचसी के डॉ. संतोष कुमार और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के जिला समन्वयक हेमंत झा व नितिन कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
यूनिट हेड सुनील कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना और देश से टीबी को खत्म करने के राष्ट्रीय लक्ष्य में अपना योगदान देना है। वहीं, जिला टीबी अधिकारी डॉ. फ्लोरेंस होरो ने कहा कि सरकारी और कॉर्पोरेट संस्थानों के ऐसे सहयोग से मरीजों को इलाज पूरा करने में प्रोत्साहन मिलता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

