राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

झारखंड राजनीति
Spread the love

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने बरवाटोली चौक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने की।

झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह एवं झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे “अपरिपक्व व्यक्ति” का देश के विपक्ष का नेता होना भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने सार्वजनिक बयानों और आचरण में गंभीरता नहीं दिखाते।

श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कई बार ऐसे वक्तव्य देते हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के पद की गरिमा का पालन करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, कलावती देवी, मंत्री मीना बाखला, नगर अध्यक्ष संगीता देवी, जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, कार्यालय मंत्री सुरेश बैठा, संजय बर्मन, सरोज कुमार, सुरेश लोहरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान सिंह, कुडू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी, सेन्हा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर साहू, भंडरा मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव, पूजा देवी, रेखा देवी, सुधा देवी, नवीन साहू, चंदन महतो, शंकर लोहरा, शंकर प्रजापति, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *