
कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या जिले के एक मंदिर में पुलिस एसआई और बीजेपी विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का वीडियो सामने आया है। यह घटना 12 अगस्त को श्रीरंगपटना के आरती उक्कड़ा मंदिर में भीमा अमावस्या के दौरान हुई थी। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद यह बहस शुरू हुई थी।
तुमकुरु ग्रामीण के विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या की ड्यूटी पर तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर सविता बी. पाटिल से बहस हो जाती है। बहस के दौरान ऐश्वर्या फोन कॉल करती हैं। पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद सविता भी उन्हें थप्पड़ मार देती है। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचव कर दोनों को अलग करते हैं।

इस घटना के बाद, मांड्या महिला पुलिस स्टेशन से जुड़ी पीएसआई सविता पाटिल ने कियाथनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, गर्भगृह में तुरंत प्रवेश न मिलने पर ऐश्वर्या नाराज हो गई थीं।
अधिकारी का आरोप है कि विधायक की बेटी ने उनके साथ गाली-गलौज की, उन्हें थप्पड़ मारा और आधिकारिक ड्यूटी में बाधा डाली। यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने ऐश्वर्या की तरफ से दी गई जवाबी शिकायत को स्वीकार नहीं किया।
घटना विधायक बी. सुरेश गौड़ा ने अपनी बेटी के व्यवहार के लिए माफी मांगी, लेकिन यह भी दावा किया कि पुलिस अधिकारी ने भी उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज की थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने केवल इसलिए अंदर जाने का अनुरोध किया था क्योंकि उन्होंने एक अन्य पुलिस अधिकारी को अंदर जाते देखा था।
विधायक के अनुसार, अनुमति नहीं मिलने पर विवाद हुआ। उन्होंने वीडियो नहीं देखने की बात कही, लेकिन घटना पर खेद जताया। यदि उनकी बेटी ने अधिकारी को थप्पड़ मारा है तो इसके लिए माफी मांगी।
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

