भाजपा नेता कमलेश राम ने सुकुरहुट्टू में लगाया जन चौपाल

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। सुकुरहुटु में पंचायत स्तरीय “जन समस्या समाधान यात्रा” के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जन चौपाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने बारी-बारी से सभी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जन चौपाल में मंईयां योजना बंद होना, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलना, जमीन के ऑनलाइन खतियान और रसीद में छेड़छाड़ जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।

श्री राम ने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह जनता की आवाज को सुने और उनकी समस्याओं का समाधान कराए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सारी समस्या को रांची के उपायुक्त पास रखेंगे। हल करायेंगे और अगर समय पर समाधान नहीं हुआ तो जनता के हक के लिए आंदोलन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर बादल सिंह मुंडा, राहुल सिंह, दीपू महतो, बनिता मेहता, अनिल महतो, सुरेंद्र साहू, भोला साहू, प्रभात साहू, सतीश केरकेट्टा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *