

पिठोरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बाबत रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा और पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप की अगुवाई में संत रविदास की जन्मस्थली से आई मिट्टीकलश को पिठोरिया मुंडा टोली स्थित बजरंगी बली में पुरोहित अखिलेश्वर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कर प्रतिष्ठित किया।
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (अगली रविदास जयंती) तक विशेष समरसता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संत रविदास के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संत रविदास जी के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

संत रविदास ने समाज में जात-पात और भेदभाव का विरोध करते हुए समानता, मानवता और सद्भाव का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 20 फरवरी, 2027 को संत रविदास जयंती के अवसर पर अभियान का विशेष समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विकास मुंडा, श्रवण गोप, सुरेश राम, मुन्नी देवी, रतन राम, छेदी राम, दीपक दास, प्रसिद्ध बैठा, अनुराधा देवी, रुक्मिणी देवी, अमृत महतो, अरविंद साहू, ज्ञानचंद साहू, विनीता देवी, सुनीता देवी,गुड़िया देवी, संजू देवी, निपू देवी, आशा देवी, सुरेन्द्र पाहन, संगीता देवी, अनीता देवी, आकाश मुंडा, सुनील मुंडा, धीरज राम सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



