सड़क दुर्घटना में महिला चौकीदार और उसका पति गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

देवघर। सड़क दुर्घटना में महिला चौकीदार और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग भीरखीबाद मुख्य मार्ग पंदनबोना मोड़ के पास शनिवार को घटी। यहां मारुति सुजुकी (जेएच 15ई 2424) की चपेट में आने से चौकीदार तेजस्विनी कुमारी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गये।

तेजस्विनी कुमारी ने बताया कि हम घर से ड्यूटी के लिए पति के साथ देवघर डीसी ऑफिस जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रही मारुति सुजुकी ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देवीपुर थाना को दी।

सूचना मिलते ही एसआई नवीन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवीपुर एम्स भेजा। बाईक में टक्कर मारने के बाद मारुति चालक फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *