सावन समारोह पर अर्पिता महिला मंडल ने ट्रॉली बैग का किया वितरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। सावन समारोह के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, रांची ने राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र के सदस्यों के सहयोग से जवाहर नगर में कार्यरत श्रमिकों के लिए सेवा एवं जनकल्याण का कार्य किया। कार्यक्रम का आयोजन अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों के बीच 40 ट्रॉली बैग एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके श्रम, समर्पण एवं योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना था।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, रांची के साथ संगठन के राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र की सदस्यों की सहभागिता रही। सभी महिला मंडलों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कर्मी सवच्छता मित्र, माली एवं अन्य कार्यो में अपनी सेवाए दे रहे हैं।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि समाज के श्रमिक वर्ग का कल्याण एवं उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। अर्पिता महिला मंडल भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *