दूसरे की जमीन लगा दिया स्वीकृत चापाकल एवं जल मीनार

झारखंड
Spread the love

  • जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांडी प्रखंड के ग्राम सुंडीपुर की अंजू देवी ने बताया कि उनकी सड़क किनारे स्थित जमीन पर उनके रिश्तेदारों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि उक्त भूमि उन्हें बंटवारे में मिली थी। उन्होंने बताया कि उसी जमीन पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की स्वीकृति भी मिली है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

नगर उंटारी के ग्राम नरही की रुकशान खातून ने बताया कि उन्हें 20 जून, 2025 तक मईंयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था। गलत तरीके से नौकरीपेशा होने का आरोप लगाकर इसे बंद कर दिया गया। जांच में आरोप गलत पाए जाने के बावजूद योजना का लाभ बहाल नहीं किया गया। उन्होंने बकाया राशि सहित पुनः लाभ शुरू करने की मांग की।

डंडई प्रखंड के ग्राम जरही की दिव्‍यांग पार्वती देवी ने शिकायत की कि उन्हें स्वीकृत चापाकल एवं जल मीनार उनकी जमीन के बजाय किसी अन्य की जमीन पर स्थापित कर दिया गया है। उन्हें पानी लेने से भी रोका जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा धमकाया जाता है। उन्होंने अपनी जमीन पर जल सुविधा बहाल करने और सुरक्षा की मांग की।

गढ़वा के नारायणपुर निवासी अमरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अतः उन्होंने शीघ्र स्वीकृति दिलाने की अपील की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *