

रांची। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत 31 जुलाई को जारी व्यापक स्थानांतरण आदेशों के खिलाफ ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने विभाग के इस फैसले को ‘तुगलगी फरमान’ करार देते हुए इसके विरोध में 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य निदेशालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन और घेराव करने का ऐलान किया है।
एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख को पत्र भेजकर धमकी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विभाग ने संवेदनशीलता से विचार नहीं किया, तो यह असंतोष उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

एसोसिएशन के अनुसार, स्वास्थ्य निदेशालय ने राज्यस्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों (फार्मासिस्ट, परिचारिका श्रेणी ‘ए’, प्रयोगशाला प्राविधिक (लैब टेक्नीशियन), नेत्र सहायक और लिपिक) का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है। सत्र के बीच में हुए इन तबादलों से:कर्मियों के बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उनके शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है। बुजुर्ग और बीमार माता-पिता की देखभाल में गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। कर्मियों को पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन की मुख्य मांगें
31 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

मांग के अनुरूप ANM संवर्ग के ग्रेड पे को ₹2400 से बढ़ाकर ₹2800 किया जाए।
सभी संवर्गों की भर्ती, प्रोन्नति और सेवाशर्त नियमावली के अनुसार समय पर प्रोन्नति (प्रमोशन) दी जाए।
स्वास्थ्य निदेशालय में मनमाने तरीके से प्रतिनियुक्त (डेप्यूटेशन) कर्मियों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजा जाए।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री और विभिन्न राज्य स्तरीय कर्मचारी संघों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



