सीए विद्यार्थियों ने किया डालमिया सीमेंट का औद्योगिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को सीए विद्यार्थियों के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, बोकारो का औद्योगिक भ्रमण (इंडस्ट्री विजिट) आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, उत्पादन प्रक्रिया तथा कॉर्पोरेट वातावरण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

यह औद्योगिक भ्रमण रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल एवं सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस भ्रमण में रांची शाखा के 20 सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, वित्तीय प्रबंधन एवं लागत नियंत्रण की व्यवस्थाओं को निकट से समझा।

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के प्लांट हेड सुनील कुमार भुसारी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरे संयंत्र का भ्रमण कराया। फाइनेंस हेड प्रदीप भट्टाचार्य ने उद्योग में अपनाई जाने वाली लेखांकन प्रणाली, आंतरिक नियंत्रण, वित्तीय नियोजन, लागत प्रबंधन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कर उद्योग से जुड़े अनेक व्यावहारिक पहलुओं को समझा एवं अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।

इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, बोकारो के महाप्रबंधक सीए प्रवीण का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को नजदीक से जानने और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए उद्योगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण उन्हें अकादमिक ज्ञान को व्यवहारिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल, विश्लेषण क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230