अवैध वन एवं सरकारी भूमि की खरीद-बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झारखंड अपराध
Spread the love

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने सरकारी, वन एवं गैरमजरूआ भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी दाखिल-खारिज मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसीबी के अनुसार, हजारीबाग थाना कांड (संख्या-11/25, दिनांक-25.09.2025) के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। यह मामला तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ वन भूमि तथा सरकारी जमीन को अवैध तरीके से हासिल करने, बेचने और गलत तरीके से म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) करने से जुड़ा हुआ है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर, 2026 को एसीबी हजारीबाग द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल ने छापेमारी कर आरोपी भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति (उम्र-58 वर्ष, पिता-स्व. लुटन प्रजापति उर्फ लुटन महतो, निवासी-नयाखाप, मुकुन्दगंज, थाना-मुफ्फसिल, जिला-हजारीबाग) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

गौरतलब है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी अधिकारियों, भू-माफियाओं और खरीदार-विक्रेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *