- आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन योजना पर किया गया फोकस
रांची। डालसा ने खलारी प्रखंड के मैकलुस्कीगंज में नालसा योजना, 2015 पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया। इसमें आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन पर फोकस किया गया।

सभी पीएलवी ने मैकलुस्कीगंज के आदर्श हाई स्कूल में लिगल-लिट्रेसी क्लास एवं विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को जागरूक किया। नशा मुक्ति काननू, गुड टच और बैड टच पर बालिकाओं को सजग एवं सतर्क रहने की सलाह दी।
मौके पर पीएलवी रंजना गिरि ने कहा कि नालसा योजना, 2015 भारतीय संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को देश की अनुसूचित जनजातियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है।
राम कुमार और विकास कुमार ने इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। डालसा टीम में शामिल पीएलवी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होनेवाली समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को रांची व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामले की शीघ्र और सौहाद्रपूर्ण ढंग से समाधान करा सकते है।
पीएलवी जलेश्वर महतो ने 18 सितंबर को आयोजित होनेवाली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस करते हुए बताया कि 12 सितंबर को रांची व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है।
अंत में नालसा टॉल फ्री नंबर-15100 पर फोकस किया गया। पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया। बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही एवं दहेजा प्रथा पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पीएलवी रंजना गिरि, जलेश्वर महतो, राम कुमार एवं विकास कुमार, सत्पाल शर्मा शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

