आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक और एक स्कूटी भी जब्त की है। इनका उपयोग मादक पदार्थों के परिवहन में किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक को 14 जुलाई, 2026 की शाम करीब 5 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग से खरीद-बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में कुडू थाना पुलिस ने चंदवा-लोहरदगा रोड स्थित मानती पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ में 17 ग्राम (मार्क-ए) एवं 8 ग्राम (मार्क-बी) ब्राउन शुगर शामिल है। इसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार (21 वर्ष, पिता स्व. अजय प्रसाद) और रोहित कुमार (24 वर्ष, पिता अरुण मिस्त्री, दोनों निवासी ग्राम चंदवा, थाना चंदवा, जिला लातेहार) के रूप में हुई है।
इस संबंध में कुडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, चांपी पुलिस पिकेट प्रभारी सुजीत होरो, जेनी सुधा तिग्गा तथा कुडू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

