गढ़वा पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड खेल
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निशांत रंजन डे ने किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि जीत-हार से ऊपर उठकर अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क जीवन में आगे बढ़ने की असली कुंजी है।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टग ऑफ वार सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान होती रहा।

कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में पांचवें सेमेस्टर की मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में इलेक्ट्रिकल ब्रांच की टीम ने अंतिम क्षणों में जीत दर्ज की। विजेता शील्ड अपने नाम की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रभारी सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही शिक्षकों अमित रंजन तिवारी, अमित कुमार, श्रवण कुमार, अभिनयकांत विश्वकर्मा, राजेश कुमार, पंकज तिवारी, सत्यम शर्मा, कुमार नवीन, दीपेश ओझा, पंकज कुमार, श्रीकांत ठाकुर, दीपक कुमार, और शिक्षिकाएं प्रतिमा कुमारी, रेनू कुमारी, प्रियंका कुमारी ने भी योगदान दिया। रेफरी राज कुमार, रेशमी कुमारी और स्कोरर सत्यवीर बाबू थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK