
- उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकेया पतरिया गांव के समीप कोयल नदी में करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने की दुःखद घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई। एक बच्चे की तलाश जारी है।
मृतकों की पहचान नीतिश कुमार सिंह (उम्र 18 वर्ष, पिता– बाबूलाल सिंह), अमित कुमार ठाकुर (उम्र 22 वर्ष, पिता–पुरनी ठाकुर), राजा सिंह (उम्र 12 वर्ष, पिता– संजय सिंह) और विशाल पासवान (उम्र 16 वर्ष, पिता– तिलकधारी पासवान) के रूप में हुई है। हेमंत कुमार सिंह (उम्र 8 वर्ष, पिता–सुनील सिंह) की तलाश जारी है। सभी बोकेया पतरिया गांव, चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
घटना पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर संजय कुमार पांडे ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
लापता बच्चे हेमंत कुमार सिंह की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम से संपर्क किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लापता बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, चैनपुर को संबंधित शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर उनकी स्थिति की जानकारी लेने और नियमानुसार आवश्यक सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, चैनपुर एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आपदा प्रबंधन के तहत देय सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए यथाशीघ्र फाइल अग्रसारित करें, ताकि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई में अनावश्यक विलंब न हो।
जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य और लापता बच्चे की तलाश की लगातार निगरानी की जा रही है। पलामू जिला प्रशासन इस अत्यंत दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

