संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम निलंबित

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, 10 दिनों में केंद्रीय कार्यालय को सौंपेगी रिपोर्ट

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गढ़वा जिलाध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसे लेकर झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से 23 सितंबर, 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर किया गया। विभिन्न जन-संवाद माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।

जारी आदेश के अनुसार, शंभू राम पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठि‍त की गई है। समिति को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जांच समिति में केंद्रीय समिति के सदस्य तनवीर आलम, मो. ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, राजकिशोर यादव और लल्लू राम को शामिल किया गया है। केंद्रीय महासचिव के आदेश में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक शंभू राम का निलंबन प्रभावी रहेगा। जांच समिति मामले से जुड़े तथ्यों और संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोपों की पड़ताल करेगी।

बताया जाता है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम का गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शंभू राम ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी थी।

हालांकि, बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विधायक के साथ बातचीत के दौरान शंभू राम द्वारा कथित रूप से पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दों पर सहमति जताते हुए देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *