रांची। कोल इंडिया की सहायक मिनीरत्न कंम्पनी सीएमपीडीआई एवं भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के बीच 14 अक्टूबर को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत एचएलएल लाइफकेयर को कंपनी मुख्यालय परिसर में ‘अमृत फार्मेंसी’ स्थापित करने, परिचालन और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रदान की गयी है।
सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सीएमपीडीआई के ओर से महाप्रबंधक (महाप्रबंधक/सीएसआर) श्री संजय कडम्बार एवं एचएलएल लाइफकेयर के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक (रिटेल बिज़नेस डिवीजन) संजय कुमार गुप्ता ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस पहल का उद्देश्य सीएमपीडीआई के कर्मियों, उनके आश्रितों और आसपास के स्थानीय लोगों को सस्ती औषधियां और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य उत्पाद उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सस्ती दरों पर आवश्यक हेल्थकेयर उत्पाद आसानी से मिल सकें। यह फार्मेसी सीएमपीडीआई परिसर में औषधियां, सर्जिकल आइटम, इम्प्लांट और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य उत्पाद उपलब्ध कराएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

