सेल सैटेलाइट कॉलोनी में अंबेडकर जयंती मनाई गयी

झारखंड
Spread the love

रांची। सेल रांची की इकाइयों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई। कर्मचारी सपरिवार सेल सैटेलाइट कॉलोनी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। राष्ट्र एवं मानवता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को कार्यपालक निदेशकों एसके वर्मा, एसके कर, दीपक जैन एवं संजय धर ने संबोधित किया। सभी निदेशकों ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर की शिक्षा और मूल्यों को अपने व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि दी गई। सीजीएम (एचआर) एसजे जाचुक ने स्वागत किया। एजीएम (सीईटी) एसके मेहर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जीएम (एमटीआई) जेएन हेम्ब्रम और डीजीएम (एचआर) पीके होरो एवं लायसन अधिकारी (एससी/एसटी) ने बाबा साहेब के जीवन एवं शिक्षा पर प्रकाश डाला। एजीएम (एम.टी.आई.) जयप्रकाश ने धन्यवाद दिया|

इस अवसर पर सेल के एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ (सेवा) द्वारा भी अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *