कोलकाता। TMC के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। पार्टी की एमपी काकोली घोष दस्तीदार ने ओम बिड़ला से औपचारिक अनुमति मांगी है, ताकि वह पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकें।
काकोली घोष दस्तिदार ने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिलाओं के प्रति अपमानजनक एवं स्त्री विरोधी टिप्पणियां कीं।
बताया जाता है कि यह विवाद पार्टी के अंदरूनी संवाद और बैठकों के दौरान हुए कथित व्यवहार को लेकर बढ़ा। काकोली ने लोकसभा स्पीकर को लिखे अपने पत्र में कहा कि एक महिला सांसद के रूप में उन्हें अपमानित महसूस हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस घटनाक्रम ने टीएमसी के भीतर आंतरिक मतभेदों की चर्चाओं को और तेज कर दिया है। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। संसद में महिला सांसदों के सम्मान और मर्यादा बनाए रखने की बात कही है।
हालांकि, कल्याण बनर्जी की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय की तरफ से भी फिलहाल कोई औपचारिक निर्णय घोषित नहीं किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

