पश्चिम बंगाल के खेत ने उगला खजाना, मिले इतने रुपये

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बदुरिया इलाके में खेत ने खजाना उगला। खेत में तलाशी अभियान के दौरा भारी मात्रा में नकदी बरामद किया गया है। इसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पुलिस और जांच एजेंसियों ने जूट के खेत में दबाकर रखे गए ट्रॉली बैग और बोरों से करीब ₹2.24 करोड़ नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इस रकम का संबंध गिरफ्तार टीएमसी नेता और नगरपालिका चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य से जोड़ा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखे गए बैग मिले, जिनमें बड़ी मात्रा में नकदी भरी हुई थी। नोटों की गिनती के बाद कुल रकम लगभग ₹2.24 करोड़ बताई गई।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब इससे पहले भी एक छापेमारी में करीब ₹80 लाख नकद और बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की गई थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि राहत सामग्री को अवैध तरीके से जमा कर रखा गया था।

लगातार हो रही बरामदगियों के बाद नार्थ 24 परगना में भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर सवाल और तेज हो गए हैं। विपक्ष ने इस मामले को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई। इसे खेत में क्यों छिपाया गया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां या छापेमारी होने की संभावना जताई जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230