दहेज के मिले होम थियेटर में ब्‍लास्‍ट से गई दूल्‍हे की जान, दो दिन पहले हुई थी शादी

अन्य राज्य देश
Spread the love

छत्तीसगढ़। दर्दनाक घटना छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सामने आई है। यहां एक होम थियेटर में ब्‍लास्‍ट होने से एक शख्‍स की मौत हो गई। इसमें सात अन्‍य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतक शख्‍स की दो दिन पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि होम थियेटर दहेज में मिला था। यह घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है।

जानकारी के अनुसार होम थियेटर को आज जैसे ही चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार हुआ कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी।

इधर, इस धमाके में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्‍टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमाके का कारण क्या था। इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर ही है।