राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने पुणे गए झारखंड के 10 खिलाड़ी

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड से 10 सीनियर दिव्यांग खिलाड़ी 21वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने रांची रेलवे स्टेशन से पुणे के लिए 14 मार्च को रवाना हुए। प्रतियोगिता महाराष्‍ट्र के पुणे में 16 मार्च से 21 मार्च तक होगी। टीम के साथ कोच मुकेश चौबे एवं टीम अधिकारी गणेश प्रसाद भी गए हैं।

निर्धारित मापदंड के अनुसार झारखंड से दिव्‍यांग खिलाड़ी रोहित यादव, अनाम हैदर, शोएब अंसारी, रोहित कुमार, हरिलाल टूडू, मो आजाद, पवन कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार सिंह एवं काजल कुमारी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। झारखंड सरकार ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते तत्काल मुहैया कराए। टिस्को टाटा ने भी सकारात्मक पहल करते हुए सभी खिलाड़ियों को ड्रेस एवं अन्य खेल सामग्री प्रदान की।

कमेटी के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन मे पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, कमेटी के सीईओ सुनील विश्वास, स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, अतुल चंदन, नीरज भट्ट, आकाश अग्रवाल, सरोज बाला ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बहुत शुभकामनाएं दी।