

- Horoscope : 7 अगस्त, 2026 का राशिफल
मेष
सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें।
वृष
दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।

मिथुन
भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे।
कर्क
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह
जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। उनकी राय पर ध्यान दें। विवाद से दूर रहें। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं।
कन्या
विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान नहीं दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें, तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे।
धनु
दिन शुभ रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे।
मकर
अचानक धन लाभ के योग हैं। कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा।
कुंभ
सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार हल्का रहेगा।
मीन
धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार नहीं दें। यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)



