अगले 24 घंटे में 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम देश
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में मूसलाधार बारिश से स्थिति गंभीर हो सकती है। उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी बारिश का असर देखा जाएगा।

रेड व ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

बहुत भारी बारिश की चेतावनी

तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे।
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

उत्तर भारत : हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (NCR), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान।

पूर्वी एवं मध्य भारत : बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।

पूर्वोत्तर भारत : असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

दक्षिण एवं पश्चिमी भारत : उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप।

सुरक्षा एवं सावधानी की सलाह

पहाड़ी इलाकों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) में भूस्खलन और मैदानी/शहरी इलाकों (दिल्ली, बिहार, ओडिशा) में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

यातायात पर प्रभाव

कई प्रमुख मार्गों पर दृश्यता घटने और पानी भरने से यातायात बाधित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बिना जरूरी काम के जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230