इन राज्‍यों में अत्‍यधिक भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट, अगले 3 घंटे में द‍िखेगा असर

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों के लिए आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

गुजरात में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रुख अपना सकता है। राज्य के 16 प्रमुख जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं कड़कती बिजली और अति-भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन घंटे में ही इसका असर देखने को मिल सकता है।

प्रभावित रेड अलर्ट जिले

गुजरात के अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा।

यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश (5–15 मिमी/घंटा) की संभावना है।

ये हैं प्रभावित क्षेत्र

गुजरात : अरावली, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, महिसागर, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड, दीव, दमन एवं दादरा और नगर हवेली।

उत्तर प्रदेश : लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव।

जम्मू और कश्मीर : अनंतनाग, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुलवामा, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, शोपियां और उधमपुर।

प्रशासन की चेतावनी

मौसम के बिगड़े रुख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने नागरिकों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

तेज आंधी और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, होर्डिंग्स या जर्जर इमारतों के नीचे आश्रय न लें।

भारी बारिश और आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और जलभराव की समस्या हो सकती है।

घर से बाहर निकलने से पहले सड़क और ट्रैफिक से जुड़ी अपडेट्स जरूर चेक कर लें।

आधिकारिक निर्देशों का पालन करें

स्थानीय आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी पर नजर रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *