रामगढ़। पति रात में ड्यूटी कर घर लौटा। सुबह पत्नी के होश उड़ गये। पति जिला पुलिस के सैट-1 में जवान के पद पर कार्यरत था। यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले का है।
जानकारी के मुताबिक जवान का नाम प्यारे लाल है। वह जिला पुलिस के सैट-1 में कार्यरत था। वह न्यू बगीच में परिवार के साथ रहता था। रविवार देर रात वह ड्यूटी करके घर लौटा था।
बताया जाता है कि घर आने के बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। फिर वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उसकी पत्नी उठी, तब पति प्यारे लाल फांसी के फंदे से झूलता देखी। इसकी जानकारी मिलते आसपास के लोग वहां जमा हो गये।
इसके बाद आस पास के लोगों ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।