अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी ने शेयर की फनी वीडियो, देखकर आ जाएगा मजा

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी एक निजी चैनल के शो ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में नजर आने वाली है। जल्‍द ही इसका प्रसारण भी शुरू होने वाला है। इसमें जज के तौर पर अभिनेत्री के अलावा अभिनेत्री किरण खेर, गायक बादशाह, गीतकार मनोज मुंतसिर भी हैं।

इसके सेट पर अभिनेत्री शिल्‍पा गायक बादशाह और गीतकार मनोज मुंतसिर के साथ मस्‍ती करती नजर आ रही है। इससे संबंधित एक वीडियो उन्‍होंने अपने ट्वि‍टर एकाउंट से शेयर किया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।