

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह बड़े-बड़े दावा करता था। पुलिस को उसके ठगी और धोखाधड़ी के धंधों की गुप्त सूचना मिली थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। वह खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसके ठगी और धोखाधड़ी के धंधों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनीष गुप्ता के आवास से एक टेस्ला कार मिली। कार फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर से लैस है। उस पर ‘Government of India’ का बोर्ड लगा था। एक टाटा सफारी गाड़ी भी जब्त की गई। भारत में फुल सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक वाली टेस्ला कार का होना अपने आप में दुर्लभ माना जाता है।
पुलिस ने उसके घर से 31 लीटर से अधिक आयातित विदेशी शराब, भारी मात्रा में बीयर, 5 आईफोन, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और 4 चेकबुक बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित, बारहसिंगा के दो सींग भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनीष गुप्ता ने खुद को साबित करने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का एक कार्ड दिखाया। दावा किया कि वह एनएसए अजीत डोवाल के तहत एक अंडरकवर एजेंट के रूप में काम करता है। इसके अलावा उसने एक फर्जी परिचय पत्र भी दिखाया, जिसमें उसे आईएएस अधिकारी बताया गया था। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में ये सभी दावे झूठे पाए गए।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि मनीष गुप्ता ने इतनी अकूत संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के किस नेटवर्क के जरिए जुटाई हैं। इस जांच में बिहार पुलिस की विशेष इकाई आर्थिक अपराध इकाई की भी मदद ली जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि उसने अपनी झूठी पहचान का इस्तेमाल करके किन-किन लोगों या संस्थानों को ठगा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



